You are Here :
Home »
Ajab Gajab News »
Interim Budget 2019 : What is Interim Budget
Interim Budget 2019 : What is Interim Budget | Difference between interim budget and full budget | आम बजट और अंतरिम बजट में ये है अंतर
Meaning of Interim Budget / लोकसभा में पेश हुआ बजट..
इस बजट में किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सौगात दी गई है। जिससे सीधे सीधे 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा। इस योजना से 2 हेक्टेयर की ज़मीन वाले किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर साल 6 हज़ार रूपए सरकार उनके खातों में डालेगी। इसकी जानकारी लगभग सभी को है लेकिन अंतरिम बजट और आम बजट(Budget) को लेकर लोगों में अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अंतरिम बजट क्या होता है(What is Interim Budget)..क्यों इस बार के बजट को अंतरिम बजट कहा जा रहा है...क्या बजट और अंतरिम बजट में कोई अंतर होता है? जैसे तमाम सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं जिनके जवाब उन्हे नहीं मिल पा रहे। इसलिए इन तमाम सवालों के जवाब देने के लिए ही हमने ये रिपोर्ट तैयार की है। यहां हम आपको बजट और अंतरिम बजट से जुड़ी तमाम बातें बताएंगे जिससे आपकी सारे सवाल क्लियर हो जाएंगे।
अंतरिम बजट क्या है? (Meaning of Interim Budget)
संविधान के अनुसार केन्द्र सरकार पूरे वित्तीय वर्ष(Financial Year) के अलावा भी आंशिक समय के लिए बजट पेश संसद में पेश करती है इसमें कुछ महीनों या फिर कुछ दिनों के राजस्व का लेखा जोखा तय होता है। उसे ही अंतरिम बजट या फिर वोट ऑन अकाउंट (Vote On Account) की संज्ञा दी जाती है। इसे मिनी बजट भी कहा जाता है।
कब पेश होता है अंतरिम बजट?
अंतरिम बजट कब पेश होता है इसको लेकर लोगों में काफी विरोधाभास है। लोग कन्फ्यूज़ है कि अंतरिम बजट आखिर क्यों अलग है और ये कब पेश होता है। दरअसल, अंतरिम बजट चुनावी साल में पेश होता है यानि जिस साल लोकसभा चुनाव होने हो उसी साल अंतरिम बजट पेश किया जाता है। 2019 में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2019) होने हैं और आज नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) अपना पाचवां और आखिरी अंतरिम बजट 2019 पेश किया।
जो केवल नई सरकार बनने तक के राजस्व का लेखा-जोखा होगा। इसलिए इसे अंतरिम बजट कहा जा रहा है। ये केवल वित्तीय वर्ष के शुरूआती 4 महीनों का बजट होगा।
अंतरिम बजट और आम बजट में अंतर (Diference Between Interim Budget and Full Budget)
- सीधे सीधे शब्दों में समझे तो आम बजट पूरे वित्तीय वर्ष के राजस्व का लेखा जोखा होता है तो वही अंतरिम बजट एक सीमित अवधि के लिए पेश होता है।
- आम बजट पूरे साल के लिए 1 फरवरी को पेश होता है जबकि अंतरिम बजट केवल चुनावी वर्ष में ही पेश होता है वो भी केवल सीमित अवधि तक
- यूनियन बजट का आर्थिक सर्वेक्षण होता है जबकि अंतरिम बजट पेश होने के बाद कोई आर्थिक सर्वेक्षण नहीं होता।
- आम बजट(Budget) या यूनियन बजट(Union Budget 2019) में बड़े खर्चों को शामिल किया जाता है जबकि अंतरिम बजट में बड़े खर्च का प्रावधान नहीं है।
यहाँ आप पा सकते है Union Budget 2019 की अधिक जानकारी
Tags:
complete budget 2019, interim budget 2019,आम बजट २०१९,interim budget 2019 date, interim budget date, interim budget india, interim budget meaning, interim meaning in hindi, meaning of interim, meaning of interim budget, what is interim budget, when is interim budget 2019, अंतरिम बजट 2019, अंतरिम बजट क्या है, अंतरिम बजट की तारीख,interim budget 2019 kya hai, difference between interim budget and full budget.
Published: Feb 01 2019 - 01:06 IST | Updated: Feb 01 2019 - 01:06 IST
अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें.
For latest news and analysis in English, follow Welcomenri.com on Facebook.