A Smart Gateway to India…You’ll love it!
WelcomeNRI.com is being viewed in 121 Countries as of NOW.
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
You are Here : Home » Ajab Gajab News » Karwa Chauth festival know the exact date & time

Karwa Chauth 2022: 13 या 14, किस दिन है करवा चौथ पर्व, यहां जानें सही तारिख और शुभ मुहूर्त | Karwa Chauth 2022 13 or 14 which day is Karwa Chauth festival know the exact date & time

Karwa Chauth 2022 करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। अगर आप इस पर्व के डेट में दुविधा में हैं तो यहां जानें सही तारिख।

Karwa Chauth festival know the exact date & time

Karwa Chauth 2022: कार्तिक मास में कई महत्वपूर्ण हिन्दू त्यौहार धूम-धाम से मनाए जाते हैं। इन त्यौहारों के पीछे आस्था के साथ-साथ पौराणिक महत्व भी छिपा हुआ है। इन्हीं में से एक करवा चौथ पर्व को सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। बता दें कि हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन इस वर्ष करवा चौथ पर्व की तिथि को लेकर कई लोगों के मन में दुविधा बनी हुई है। आइए जानते हैं 13 या 14 अक्टूबर (Karwa Chauth 2022 Date) किस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व।

13 या 14 किस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व (Karwa Chauth on 13 or 14 October)

हिन्दू पंचांग के अनुसर इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 13 अक्तूबर को रात 01:59 से शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 14 अक्टूबर को देर रात 03:08 पर होगा। बता दें कि हिन्दू धर्म में किसी भी पर्व की तिथि निर्धारित करने के लिए उदया तिथि को ध्यान में रखा जाएगा। इसलिए इस वर्ष करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

करवा चौथ 2022 शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurt)

करवा चौथ के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं और व्रत का शुभ फल प्राप्त होता है। इस दिन अमृत काल में शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि अमृत काल में पूजा करने से सभी कार्य सफल होते हैं। इसके आलावा इस दिन पंचांग के अनुसार चन्द्रोदय का समय रात 08 बजकर 09 मिनट है। इस दिन सूर्योदय से पहले सुहागिन महिलाएं सरगी ग्रहण करती हैं और उसके बाद निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं। फिर नियमानुसार चन्द्रोदय के बाद अन्न-जल ग्रहण करती हैं।

Karva चौथ का व्रत कब है 2022?

Karwa Chauth 2022: राशि के अनुसार साड़ी पहनकर करें करवा चौथ की पूजा, ये स्त्रियां नहीं रख सकतीं व्रत Karwa Chauth 2022 13 अक्टूबर 2022 को शादीशुदा महिलाओं का महत्वपूर्ण त्योहार करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। करवाचौथ का व्रत रखकर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा 2022?

कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि र13 अक्टूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी और 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी. करवाचौथ का व्रत 13 अक्‍टूबर को रखा जाएगा. पूजा का अति शुभ समय शाम 07:34 से 09:30 बजे तक है. इसके अलावा 09:30 से 11:45 तक है.

करवा चौथ की रात को पति पत्नी क्या करते हैं?

कुंवारी लड़कियां भी मनवांछित वर या होने वाले पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शिव , माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद करवा चौथ की कथा सुनी जाती है। फिर रात के समय चंद्रमा को अर्घ्‍य देने के बाद ही यह व्रत संपन्‍न होता है।

व्रत पूजा विधि (Karwa chauth 2021 puja vidhi)

पूरे दिन निर्जल रहें. आठ पूरियों की अठावरी और हलुवा बनाएं. पीली मिट्टी से गौरी बनाएं और उनकी गोद में गणेश जी बनाकर बिठाएं. गौरी को चुनरी ओढ़ाएं.

You may be intrested in

A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):