A Smart Gateway to India…You’ll love it!
A Smart Gateway to India…You’ll love it!
अवश्य देखें दुनियाँ की सबसे खुबसूरत गुफाएं

अवश्य देखें दुनियाँ की सबसे खुबसूरत गुफाएं

Most Beautiful Caves :

प्रकृती की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं होता, लेकिन सिर्फ़ ऊपर ही नहीं धरती के गर्भ में भी कई ऐसी ही खूबसूरती बसी है | गुफ़ाएं इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं और आज हम आपको दुनिया की ऐसी ही सबसे नायाब और खूबसूरत गुफ़ाओं से मुख़ातिब करवाएंगे, जिन्हें देख कर आप आहें भरे बिना नहीं रह पाएंगे.

दुनियाँ की सबसे खुबसूरत गुफाएं | Most Beautiful Caves :

1. लंग्जोकुल्ल बर्फीली गुफा | Langjokull Ice Cave

स्थान : आइसलैंड

अवश्य देखें दुनियाँ की सबसे खुबसूरत गुफाएं

1 जून 2015 को पर्यटकों के लिए खोली गई ये गुफ़ा Iceland में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हो गई है | 950 वर्ग किलोमीटर में फ़ैली ये गुफ़ा इंसानों द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी गुफ़ा है|

2. बेन्गैल समुद्री गुफा | Benagil Sea Cave

स्थान : Portugal

बेन्गैल समुद्री गुफा | Benagil Sea Cave

समुद्र के किनारे फ़ैली ये गुफ़ा दरअसल कई गुफ़ाओं की श्रृंखला है | Benagil का ये सबसे खूबसूरत एरिया है और ये करीब 150 कि.मी. एरिया में फैला है | Portugal में पर्यटक इस जगह को देखने ज़रूर जाते हैं.

3. मार्बल गुफाएं | The Marble Caves

स्थान : Chile

मार्बल गुफाएं | The Marble Caves

पत्थरों और पानी के रंग इस Marble Caves को खूबसूरती की नई परिभाषा देते हैं | Chile की इस गुफ़ा को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है | Lake General Carrera के किनारे पर्यटकों के लिए हमेशा ही आकर्षण केंद्र रही है ये Marble Caves

4. मेंड़ेंन्हाल बर्फीली गुफाएं | Mendenhall Ice Caves

स्थान : Alaska

मेंड़ेंन्हाल बर्फीली गुफाएं | Mendenhall Ice Caves

धरती पर बहुत कम ही ऐसी जगह हैं जहां आप पानी के सारे रूपों को एक साथ देख सकते हैं | उन्हीं में से एक है Alaska की Mendenhall ice caves | इसकी खूबसूरती बयां नहीं की जा सकती | तस्वीरें ही आपको यहां की सुंदरता का बखान करती दिख रही होंगी

5. वैटोमो ग्लोवर्म गुफाएं | Waitomo Glowworm Caves

स्थान : New Zealand

वैटोमो ग्लोवर्म गुफाएं | Waitomo Glowworm Caves

New Zealand के उत्तरी हिस्से में प्रकृती द्वारा बनी इस Waitomo Glowworm Caves मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियों के लिए जानी जाती है | अगर यहां जाने की सोच रहे हैं तो ज़रा सम्भल कर जाने की सोचिएगा | कहीं मच्छर आपका सारा खून ना चूस लें

6. बाटु गुफाएं | Batu Caves

स्थान : Malaysia

बाटु गुफाएं | Batu Caves

Batu Caves गुफ़ा भारतीयों के लिए एक धार्मिक स्थल जैसी है | यहां भगवान मुरगन का मंदिर है, जहां अकसर श्रृद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं

7. थाम लोड | Tham Lod

स्थान : Thailand

थाम लोड | Tham Lod

Thailand में सबसे ज़्यादा पर्यटक Tham Lod गुफ़ा घूमने आते हैं | सिर्फ़ 1.5 कि.मी. में फैली ये गुफ़ा Thailand की सबसे छोटी लेकिन कुछ बेहतरीन गुफ़ाओं में से एक है

8. सोन डूंग | Son Doong

स्थान : Vietnam

सोन डूंग | Son Doong

करीब 2.5 मिलियन साल पहले बनी Vietnam की Son Doong गुफ़ा दुनिया की सबसे बड़ी गुफ़ा है | आपको इस गुफ़ा में जाने के लिए करीब 80 मीटर ज़मीन के अंदर जाना पड़ता है इसीलिए अगर आप पूरी तरह फ़िट हैं तभी यहां जाने की सोचिएगा.

9. रीड फ्लूट गुफा | Reed Flute Cave

स्थान : Guilin, China

रीड फ्लूट गुफा | Reed Flute Cave

इस गुफ़ा की खूबसूरती का पता आपको इस तस्वीर को देख कर चल गया होगा | 100 साल पहले इस गुफ़ा की खोज की गई थी, जिसके बाद ये कभी बिना पर्यटकों की भीड़ के नहीं रही.

10. एल्लिसन गुफा | Ellison’s Cave

स्थान : Georgia, US

एल्लिसन गुफा | Ellison’s Cave

अमेरिका की सबसे गहरी गुफ़ा होने का खिताब Ellison’s के पास है | ज़मीन से करीब 1063 फ़ीट नीचे बनी ये गुफ़ा जितनी खूबसूरत है उससे कहीं ज़्यादा खतरनाक भी | इस गुफ़ा में अनगिनत लोगों की जान चली गई है

You May Be Interested IN
A Smart Gateway to India…You’ll love it!

Recommend This Website To Your Friend

Your Name:  
Friend Name:  
Your Email ID:  
Friend Email ID:  
Your Message(Optional):